जानें Kantara Chapter 1 की कहानी, बजट, कास्ट, फीस, रन टाइम
  • Home
  • होम
  • जानें Kantara chapter 1 की कहानी, बजट, कास्ट, ऐक्टर फीस आदि की जानकारी
Kantara chapter 1 story line look image

जानें Kantara chapter 1 की कहानी, बजट, कास्ट, ऐक्टर फीस आदि की जानकारी

डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी (rishab shetty) की फ़िल्म Kantara chapter 1 को 2 अक्टूबर 2025 को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी भाषा को मिलाकर टोटल 6 भाषाओं में रिलीज़ हो चुकी है।  कांतारा चैप्टर 1 फिल्म का दर्शकों को बहुत लंबे समय से इंतजार था, जब से kantara chapter 1 की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ही इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

2022 की कांतारा फिल्म को उस समय पर दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और प्यार दिया था, इसी बजह से कांतारा फिल्म ने मात्र 16 करोड़ के बजट में 450 करोड़ रुपए की कमाई करली थी, और कांतारा फिल्म को राष्ट्रपति द्वारा नेशनल फिल्म अवॉर्ड (national film awards) भी दिया गया था।

अब 2025 में कांतारा का प्रेक्यूल (Prequel) आ चुका है, मतलब कांतारा फिल्म में जो दिखाया था, उससे पहले की कहानी को kantara chapter 1 में दिखाया जाएगा, तो आइए जानते हैं कांतारा के प्रेक्यूल की कहानी, बजट, एक्टर्स फीस और किरदारों के बारे में।

Kantara chapter 1 story line

Kantara chapter 1 की कहानी

Kantara chapter 1 शुरुआत में एक राजा को दिखाया जाता है,
जो आदिवासी लोगों पर जुर्म करके अपना व्यापार चलाता है, जंगल की जड़ी-बूटी बेचकर।

एक तरफ कांतारा  कम्युनिटी के  लोग रहते है। इन लोगों को जंगल में रहने वाली दैवीय शक्ति पर विश्वास होता है। ये लोग दैवीय शक्ति और अपनी परंपराओं को बहुत मानते हैं, और खुशी से रहते हैं।


राजा इनकी जगह आना चाहता है लेकिन दैवीय शक्ति राजा को घुसने नहीं देती। लेकिन फिर भी राजा घुस जाता है देव को ही बंदी बनाने के लिए।

वह जंगल में आग लगा देता है, जिससे देव शक्ति जलने लगती है। इसके बाद राजा के सैनिकों को धीरे-धीरे देव शक्ति मारने लगती है और राजा को भी मार देती है।

राजा अपने बेटे को जंगल में साथ ले गया था,
लेकिन उसे कांतारा के कनप्पा प्रजाति के लोगों द्वारा बचा लिया जाता है और राज्य को बच्चा दे दिया जाता है।
राजा का बेटा बड़ा हुआ और उसने कभी भी कांतारा के उस जंगल की तरफ नहीं देखा।

राजा के बेटे के एक बेटा और एक बेटी हुई, बेटी अपाहिज हुई थी। लेकिन कनप्पा प्रजाति के लोगों ने राजा से कहा कि अगर हमारी औरत का दूध पिलाया जाए तो यह ठीक हो जाएगी। दूध पिलाया जाता है और धीरे-धीरे बच्ची ठीक हो जाती है।

दूसरी तरफ कांतारा के लोग,
जो दैवीय शक्ति पर विश्वास रखते हैं, उन्हें अपने देव के सामने रखा एक बच्चा मिलता है। वह बच्चा कहाँ से आया था, किसी को पता नहीं चला। उसकी रक्षा मानो माता पार्वती की शेरनी कर रही थी।

उस बच्चे को एक माँ गोद में लेती है और कहती है –
“यह हमारे जीवन को बदल देगा।”

कुछ समय बाद राजा के दोनों बेटा-बेटी बड़े दिखाए जाते हैं। बेटे को राजा बना दिया जाता है, जो कि राजा बनने के बिल्कुल काबिल नहीं होता। वह हर समय शराब और लड़कियों में डूबा रहता है।

लेकिन एक दिन राजा का बेटा कांतारा के जंगल में शिकार के लिए आता है। तब उन पर राक्षस शक्ति का हमला हो जाता है और राजा दुम दबाकर भाग जाता है। लेकिन कुछ सैनिक जंगल के लोगों के हाथों लगते हैं और मारे जाते हैं।

तब वर्मा को पता चलता है कि हमारे जीवन में सुधार करने की ज़रूरत है। वह सोचता है – “वे हमसे अच्छा जीवन जीते हैं।” इस वजह से वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बाहरी दुनिया देखने निकलता है। वहाँ वह देखता है कि लोग अलग तरह के कपड़े पहनते हैं, खेती-बाड़ी करके व्यापार करते हैं और सुख-समृद्धि से जीवन जीते हैं।

वापस आकर वर्मा अपने लोगों को यह सब सिखाता है और वे जंगल की जड़ी-बूटियों और वन-संपदा का व्यापार शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे उनका जीवन बेहतर होने लगता है।

यह बात राजा की बेटी तक पहुँचती है। राजा की बेटी जंगल के लोगों को चेतावनी देती है कि यह भूमि और व्यापार उनके राज्य के अधिकार में है। वर्मा बिना डरे कहता है – “यह जंगल सबका है, हमें व्यापार करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं।”

यही आत्मविश्वास राजकुमारी को प्रभावित करता है और दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं।

फिर दिखाया जाता है – वर्मा और उसके साथी जंगल की गहराइयों में जड़ी-बूटी लेने जाते हैं, तब कनप्पा जाति से टकरा जाते हैं, जो काली शक्तियों को जानते हैं। वे वर्मा पर हमला करते हैं, पर एक शेरनी आकर वर्मा को बचा लेती है।

उधर, राजा के बेटों को जब कांतारा के लोगों के व्यापार का पता चलता है, तो राजा का बेटा अपने पिता को नींद की दवा पिलाकर सुला देता है और जंगल पर कब्ज़ा करने के लिए रात में जंगल के लोगों पर हमला करके कई लोगों को मार देता है और जंगल को जला डालता है।

जंगल के लोग अपने देवता से प्रार्थना करते हैं। उनकी पुकार सुनकर पंजुरली देव प्रकट होते हैं और वर्मा के शरीर में समा जाते हैं। देवशक्ति वर्मा में भरकर राजा के बेटे और उसके सैनिकों को मार देती है। देवशक्ति निकलने के बाद वर्मा अपने मरे हुए साथियों को देखकर बहुत रोता है।

उधर, राजा जब नींद से जागता है तो अपने बेटे को मरा हुआ देखकर टूट जाता है। वह समझता है कि अगर समझौता न हुआ तो सब नष्ट हो जाएगा, इसलिए जंगल के लोगों से सुलह कर लेता है।

लेकिन सुलह करने के बाद असली सच्चाई धीरे-धीरे सामने आती है—जंगल के बच्चे कमजोर पड़ने लगते हैं, क्योंकि राजा और उसकी बेटी कनप्पा जाति से मिले हुए थे। ये सब उन्होंने पंजुरली देव को वश में करने के लिए किया था।

राजकुमारी ने अपने पिता के अंदर कनप्पा प्रजाती की काली शक्ति और पूर्वजों की शक्ति को भरकर अपने पिता को बहुत ताकतवर बना दिया। अब वर्मा राजा का सामना करता है। लेकिन राजा की शक्ति इतनी ज़्यादा होती है कि वर्मा उसके सामने टिक नहीं पाता और उसे कुएँ में धकेल देता है।

वहीं कुएँ में वर्मा को भोलेनाथ (महादेव) की दिव्य शक्ति प्राप्त होती है। भोलेनाथ की शक्ति के मिल जाने से वर्मा किसी भी काली शक्ति को हराने वाला बन जाता है। वह राजा और उसके सैनिकों को मार देता है। और अब आदिवासी लोग फिर से स्वतंत्र हो जाते हैं और जंगल में शांति लौट आती है। और फिल्म की कहानी खत्म हो जाती है।

Kantara chapter 1 story line budget & rights

Kantara chapter 1 movie बजट और राइट्स

कांतारा फिल्म का बजट 125 करोड़ों रुपए का है, इस फिल्म में VFX CGI का बहुत कम इस्तेमाल किया गया है, ज्यादा तर सीन्स को असली जगहों और असली लोगो के साथ शूट किया गया है, जैसे ट्रेलर में दिखाए गए 3 हजार लोगों के सीन को 3 हजार लोगों के साथ मिलकर बनाया गया है, इस फिल्म में बहुत कम जगहों पर ही VFX CGI का इस्तेमाल किया गया है।

Kantara chapter 1 डिजिट राइट्स बेचकर कमाई

कांतारा फिल्म के सभी भाषाओं के डिजिटल/OTT राइट्स को अमेज़न प्राइम वीडियो ने 125 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, जिसकी वजह से kantara movie के बजट की रिकवरी राइट्स बेचकर ही कर ली थी।

Kantara chapter 1 एक्टर फीस और किरदार

1) ऋषभ शेट्टी (rishab Shetty) – इस फिल्म में नागा साधु का किरदार निभा रहे हैं, जो कि हीरो वाला किरदार है, मतलब मुख्य किरदार।

ऋषभ शेट्टी फीस की जगह पर इस फिल्म की कमाई में से कुछ प्रतिशत हिस्सा लेंगे।
ये अभी सिर्फ एक अंदाजा है, मुवी मेकर्स की तरफ से अभी किसी भी एक्टर की फीस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

2) रूक्मिणी वसंत (rukmini vasanth)

Kantara chapter 1 story line rukmini fees & character

रूक्मिणी ने “कनकवती” का किरदार निभा रही है, जो कि हीरोइन का किरदार है, मुख्य महिला का किरदार है।

रूक्मिणी वसंत kantara chapter 1 के लिए 3 करोड़ रुपए की फीस लेने का अंदाजा है, उनकी पुरानी फिल्मों की फीस को देखते हुए।

3) हरिप्रशांथ MG उमंग (hariprashanth MG among)

हरिप्रशांथ राजा विजयेंद्र का किरदार निभा रहें हैं।
फीस 10 से 15 लाख रुपए

4) जयाराम (jayaram)
जयाराम राजा विजयेंद्र के बेटे का रोल निभा रहे हैं, जिसका नाम राजशेखर है, जोकि राजा विजेंद्र के बाद राजा बनते हैं।

5) गुलशन देवैया (Gulshan devaiah)


गुलशन देवैया “कुलशेखर” का किरदार निभा रहे हैं, जो कि राजशेखर के बेटे का बहुत बड़ा और अहम किरदार है। ये कुलशेखर के बाद राजा बनते हैं।

25–30 लाख रुपए की फीस का अनुमान है, उनकी पुरानी फिल्मों की फीस को देखते हुए।


6) प्रमोद शेट्टी (pramod Shetty)
फीस 40 से 60 लाख रुपए

7) राकेश पुजारी (Rakesh poojari)
फीस 20 से 35 लाख रुपए

8) प्रकाश तुमीनाद (prakash thuminad)
फीस 15 से 25 लाख रुपए

9) दीपक राय पणजे (Deepak rai panaje )
फीस 10 से 20 लाख रुपए


इनके अलावा और भी कई सारे एक्टर्स से है जिन्होंने कहानी को बढ़ाने में मदद करी है, लेकिन उनकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

Kantara chapter 1 म्यूजिक BGM & फिल्म की लम्बाई

Kantara movie में म्यूजिक B.अजनीश लोकांत ने दिया है, जिन्होंने 2022 में कांतारा फिल्म में भी म्यूजिक BGM दिया था

फिल्म को लम्बाई – 2 घंटा 45 मिनिट की है

नतीजा (conclusion)

Kantara chapter 1 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है, क्योंकि इस समय, इस फिल्म का पागलपन हर किसी के ऊपर चढ़ा हुआ है, ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने जिस तरह से कांतारा फिल्म में अपने किरदार को निभाया था, तब से ही दर्शक उनकी एक्टिंग के फैन हो गए हैं

kantara का बजट मात्र 16 करोड़ का था, लेकिन इस बार kantara chapter 1 का बजट 125 करोड़ का है, इसलिए भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए इच्छुक है, लोगो का मानना है जब 16 करोड़ में इतनी खतरनाक फिल्म को बना दी थी, तो इस बार तो थिएटर फाड़ने वाली फिल्म बनाई होगी।

इसे भी पढ़ें 👉 रिषभ शेट्टी सम्पत्ति, परिवार, करियर बायोग्राफी, बिजनेस, कार कलेक्शन  आदि चीजों की सारी जानकारी

इसे भी पढ़ें 👉 शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट के रूप में अपना करियर चुना और बनाई अपनी पहली वेबसेरीज़ the ba***ds of wollybood, इस  सिरीज़ की कहानी, बजट, कास्ट, एक्टर्स फीस की सारी जानकारी है यहां।

इसे भी पढ़ें 👉 mirai movie वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलैक्शन, बजट, कास्ट, एक्टर्स फीस और अन्य जानकारी।

Releated Posts

King Movie: शाहरुख खान के नए लुक पर मचा धमाल, सिद्धार्थ आनंद का मजेदार जवाब

जब बात होती है King Khan यानी Shah Rukh Khan की, तो हर फिल्म एक फेस्टिवल बन जाती…

ByByindiarelease team Nov 4, 2025

Ram Charan Net Worth: साउथ के मेगा पावर स्टार की लग्ज़री लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई की कहानी

राम चरण (Ram Charan) — साउथ इंडस्ट्री का वो नाम जो एक्टिंग, चार्म और क्लास — तीनों में…

ByByindiarelease team Nov 1, 2025

Allu Arjun Net Worth: स्टाइलिश स्टार की लग्ज़री लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई का सफर

साउथ सिनेमा के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी शानदार एक्टिंग, जबरदस्त डांस मूव्स और चार्मिंग…

ByByindiarelease team Nov 1, 2025

Samantha Ruth Prabhu Net Worth: संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

सामंथा रुथ प्रभु — साउथ फिल्म इंडस्ट्री की वो नाम है, जिसने अपनी मेहनत और हिम्मत से करोड़ों…

ByByindiarelease team Oct 31, 2025

Leave a Reply