रणबीर कपूर सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों और बिजनेस दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। कपूर खानदान के लाडले बेटे की जिंदगी ग्लैमर और लग्जरी से भरी है। आइए जानते हैं उनके परिवार, संपत्ति, करियर, कार कलेक्शन और बाकी सारी जानकारी।
रणबीर कपूर के करियर की शुरुआत (ranbir kapoor career)
रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। उनकी पहली नौकरी थी फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना। उस समय उनकी पहली सैलरी सिर्फ ₹250 थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य कलाकार थे। रणबीर ने यह कमाई अपनी मां नीतू कपूर को दे दी थी। यह बात दिखाती है कि रणबीर ने बचपन से ही अपने परिवार और जिम्मेदारी को महत्व दिया।
रणबीर कपूर की नेटवर्थ और आलीशान मकान (ranbir kapoor networth & house)
1) कुल नेटवर्थ: ₹345 करोड़
2) एक के लिए फिल्म फीस: ₹50-70 करोड़
3) ब्रैंड एंडोर्समेंट: ₹6-7 करोड़ प्रति डील
4) मुंबई, बांद्रा 4BHK अपार्टमेंट: ₹35 करोड़
5) पुणे का घर: ₹13 करोड़
6) कृष्णा राज बंगला: ₹250 करोड़
डीटेल में:
रणबीर कपूर की संपत्ति लगभग ₹345 करोड़ आंकी गई है। वह अपनी हर फिल्म के लिए ₹50-70 करोड़ चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी कमाई होती है, जिसमें एक डील के लिए ₹6-7 करोड़ मिलते हैं। मुंबई के बांद्रा में उनका 4BHK अपार्टमेंट है, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया और जिसकी कीमत लगभग ₹35 करोड़ है। पुणे में उनका एक घर है जिसकी कीमत ₹13 करोड़ है। और उनका बंगला कृष्णा राज की कीमत करीब ₹250 करोड़ है, जो भारत के सबसे महंगे सेलेब्रिटी घरों में शामिल है।

रणबीर कपूर की लग्जरी कार कलेक्शन (Ranbir Kapoor car collection)
1) Audi R8 V10 – ₹2.47 करोड़
2) Mercedes Benz G63 AMG – ₹2.04 करोड़
3) Range Rover Sport – ₹1.51 करोड़
4) Audi A8 – ₹1.12 करोड़
डीटेल में:
रणबीर कपूर के पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। ऑडी R8 V10 उनकी सबसे खास कार है, जिसकी कीमत ₹2.47 करोड़ है। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज G63 AMG, रेंज रॉवर स्पोर्ट और ऑडी A8 भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं। ये कारें उनके ग्लैमरस और हाई-स्टाइल लाइफस्टाइल का आइकॉन हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही इन कारों का इस्तेमाल करते हैं और इनके जरिए उनका लक्ज़री लाइफस्टाइल साफ झलकता है।
महंगी घड़ियों का शौक (ranbir kapoor watches)
1) Patek Philippe – ₹6 करोड़
2) Richard Mille RM 67-02 – ₹3.8 करोड़
3) Richard Mille RM 010 – ₹50 लाख (अमिताभ बच्चन का तोहफा)
4) Hublot Mexican – ₹8.16 लाख
5) TAG Heuer Grand Prix – ₹3.25 लाख
डीटेल में:
रणबीर को घड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास रिचर्ड मिल RM 010 है, जिसे अमिताभ बच्चन ने उन्हें तोहफे में दिया था। इसके अलावा पाटेक फिलिप, रिचर्ड मिल 67-02, हबलोत मेक्सिकन और TAG हेयर ग्रांड प्रिक्स जैसी महंगी घड़ियां भी उनके पास हैं। ये घड़ियां सिर्फ समय देखने का जरिया नहीं, बल्कि उनके स्टाइल और लग्जरी शौक को दिखाती हैं।

बिजनेस और निवेश (Ranbir Kapoor business & investment)
1) Prime Focus में करोड़ों का निवेश
2) लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS लॉन्च किया
3) मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब के सह-मालिक
4) Prozo सप्लाई चेन प्लेटफॉर्म में निवेश
डीटेल में:
रणबीर कपूर ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने प्राइम फोकस शेयर में निवेश (invest) किया, जो कि काफी फायदेमंद साबित हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपना लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS लॉन्च किया, मुंबई में इसका फ्लैगशिप स्टूडियो भी है। खेलों में भी उनकी दिलचस्पी है, वे मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब के सह-मालिक हैं। हाल ही में उन्होंने Prozo सप्लाई चेन प्लेटफॉर्म में भी निवेश किया, जो भारत के बड़े ब्रांड्स के लिए बैकएंड और लॉजिस्टिक्स का काम करता है।

नेटवर्थ और परिवार (ranbir kapoor networth & family)
रणबीर कपूर की संपत्ति – ₹345 करोड़
आलिया भट्ट की संपत्ति – ₹550 करोड़
कुल नेटवर्थ – ₹800-895 करोड़
पिता: ऋषि कपूर, मां: नीतू कपूर
बहन: रिद्धिमा कपूर सहानी
कजिन्स: करीना कपूर, करिश्मा कपूर
जन्म: 28 सितंबर 1982, मुंबई में हुआ
डीटेल में:
रणबीर और आलिया की कुल नेटवर्थ ₹800-895 करोड़ के बीच है। रणबीर की संपत्ति ₹345 करोड़ और आलिया की लगभग ₹550 करोड़ है। रणबीर कपूर कपूर खानदान से हैं, उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हैं। उनकी बहन रिद्धिमा कपूर सहानी है। करीना और करिश्मा कपूर उनकी कजिन्स हैं। कपूर खानदान की जड़ें पेशावर, पाकिस्तान से हैं और यह खानदान फिल्मों से गहराई से जुड़ा हुआ है।
पढ़ाई (ranbir education)
स्कूल की पढ़ाई: बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
कॉलेज: एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स की पढ़ाई
एक्टिंग: स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, न्यू यॉर्क ली स्ट्रॉसबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टीट्यूट, से फिल्मों की पढ़ाई
डीटेल में:
रणबीर की पढ़ाई मुंबई में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने एचआर कॉलेज से पढ़ाई की और फिल्म मेकिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स और ली स्ट्रॉसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग और फिल्म निर्माण के गुण सीखे।
रणबीर कपूर की फिल्म शुरुआत और करियर
रणबीर कपूर की फिल्मी दुनिया में शुरुआत सांवरिया से हुई। इसके बाद बचना ए हसीनों हिट हुई और रणबीर ने लोगों का दिल जीतना शुरू किया। उन्होंने रॉकस्टार, बर्फी, संजू और एनिमल जैसी हिट फिल्में दी हैं। आने वाली फिल्मों में रामायण और लव एंड वॉर शामिल हैं।

शादी और निजी जीवन (ranbir marriage & personal info)
1) शादी: आलिया भट्ट के साथ, 14 अप्रैल 2022, मुंबई में
2) बेटी: राहा कपूर
3) शादी से पहले के अफेयर्स: नंदिता महतानी, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ
डीटेल में:
रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट से मुंबई में प्राइवेट सेरमनी में शादी की। उसी साल नवंबर में उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ। रणबीर के पहले के अफेयर्स में नंदिता महतानी, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ शामिल रही हैं।
शौक और पसंद (ranveer hobby & intrest)
1) शौक: फुटबॉल खेलना, यात्रा, फिल्में देखना
2) पसंद: परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन खेलना
3) नापसंद: नरम व्यवहार, बदतमीज़ी, नजरअंदाज करना
रणबीर को फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। वह यात्रा करना और फिल्में देखना भी पसंद करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन खेलना उनकी पसंदीदा चीजें हैं। वही, बदतमीज़ी और दूसरों का नजरअंदाज करना उन्हें पसंद नहीं है।
नतीजा (conclusion)
रणबीर कपूर ने अपने करियर, उन्होंने बिज़नेस और निजी जीवन में बराबरी बनाकर सफलता हासिल की है। उनके कार और घर, बिजनेस निवेश (इन्वेस्टमेंट) और परिवार की कहानी उन्हें बॉलीवुड का आइकॉन बनाती है।
इसे भी पढ़ें 👉 एक्टर प्रभाष की सम्पत्ति, कार कलेक्शन, लाइफस्टाइल, फिल्म के लिए फीस, पैसे कहां से आते हैं, घर और प्रापर्टी की सारी जानकारी।
इसे भी पढ़ें 👉 दिपिका पदुकोण की सम्पत्ति, बिजनेस इन्वेस्टमेंट कार कलेक्शन घर, प्रापर्टी, परिवार, करियर, बायोग्राफी, पढ़ाई और लाइफस्टाइल की सारी जानकारी।













